सुशासन तिहार 2026 : जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम मर्रा में 786 आवेदन प्राप्त, 136 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 : जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम मर्रा में 786 आवेदन प्राप्त, 136 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
सुशासन तिहार 2026 : जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम मर्रा में 786 आवेदन प्राप्त, 136 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज दुर्ग जिले के जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र के ग्राम मर्रा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 786 आवेदन प्रस्तुत किए। विभागीय अधिकारियों द्वारा 136 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया,  शेष आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में पूरी की जाएगी।
         शिविर में दैमार, सेलूद, गाड़ाडीह, बठेनी, धौराभांठा, मर्रा, गुजरा, फेकारी, मटंग, पंदर, परसाही, सांतरा, सेमरी एवं द. मोखली  के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं । 
 *हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित*
      शिविर में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। लखपति दीदी योजना अंतर्गत भारती वर्मा, पुष्पा पाटिल, दानेश्वरी वर्मा, प्रीति यादव एवं मंजू वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राही अवध निर्मलकर, रत्ना मानिकपुरी, किसन यादव, धर्मिन बाई, रामकुमार साहू एवं सावित्री राजपूत को आवास की चाबी सौंपी गई। खाद्य विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए।
          स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं कविता वर्मा, चित्रा महिलांगे, गीता पटेल एवं कल्याणी बघेल को मच्छरदानी प्रदान की गई। स्वच्छताग्राही दीदियों एवं ग्राम पंचायत मटंग में नए शौचालय निर्माण कराने वाले 5 हितग्राहियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 10 हितग्राही स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्र तथा 2 हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए।
        इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती क्रीर्ति नायक, जनपद सदस्य पाटन श्री खेमलाल देशलहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

सुशासन तिहार 2026 : मोखपाल शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 265 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

हितग्राहियों को मौके पर मिले राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस; मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *