20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद, औषधि विक्रेता संघ ने किया राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन

जशपुर। जशपुर जिला औषधि विक्रेता संघ ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए इस दिन व्यापार बंद रखने की घोषणा की है।
जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव रामस्वरूप अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तथा राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के आह्वान पर यह बंद किया जा रहा है।
संघ का कहना है कि बार-बार शासन एवं संबंधित विभागों को अवगत कराने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है। इससे प्रदेशभर के केमिस्टों एवं लाखों लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में मुख्य रूप से अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक लगाई जाए तथा अधिसूचना GSR 817(E) वापस ली जाए।
बड़े कॉर्पोरेट घरानों द्वारा किए जा रहे प्रिडेटरी प्राइसिंग पर रोक लगाए जाने,
GSR 220(E) की अधिसूचना वापस लिए जाने की मांग की गई है।
संघ ने कहा कि ई-फार्मेसियों की अनियंत्रित बढ़ोतरी और बड़े कॉर्पोरेट समूहों की मूल्य निर्धारण नीति से छोटे एवं मध्यम दवा विक्रेताओं का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। साथ ही यह स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।
औषधि विक्रेता संघ ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

सुशासन तिहार 2026 : मोखपाल शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 265 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

हितग्राहियों को मौके पर मिले राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस; मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *