तेज रफ्तार का कहर: पुल से टकराकर नीचे गिरी आम से लदी पिकअप, चालक की मौके पर मौत

कुनकुरी। जशपुर जिले के कुनकुरी से बड़ी खबर सामने आई है, क्षेत्र में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन
क्रमांक jh – 07m / 9225 में आम लोड था और वह तपकरा की ओर से कुनकुरी की तरफ आ रहा था। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। हादसा खारी झरिया श्री नदी पुल पर तड़के करीब 4 बजे हुआ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की विवेचना में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मृतक चालक की पहचान और अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

सुशासन तिहार 2026 : मोखपाल शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 265 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

हितग्राहियों को मौके पर मिले राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस; मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *