Oplus_0

बिना परीक्षण ना लगाया जाए स्मार्ट मीटर , अध्यक्ष विनयशील ने उठाई आवाज :

कुनकुरी / जशपुर (26 जून, 2025) : अध्यक्ष विनयशील ने नगर पंचायत कुनकुरी में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में जनता की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि जनता का स्मार्ट मीटर के लिए अनुभव अच्छा नहीं रहा है। स्मार्ट मीटर लगने से जनता को बिजली बिल में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ता है।

अध्यक्ष ने माँग की है की कुनकुरी में स्मार्ट मीटर लगने से सरकारी भवनों में पहले चेक मीटर लगा बिल का तुलनात्मक परीक्षण कराया जाना चाहिए। बिना परीक्षण सीधे लोगों के घर पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाना चाहिए।

विनयशील ने मांग की है कि पहले बिजली विभाग परीक्षण करे और उसके बाद जनता की सहमति के बाद ही स्मार्ट मीटर लगाए । साथ ही साय सरकार ये भरोसा दे कि भविष्य में यदि बढ़ा हुआ बिल आयेगा तो सरकार उसकी भरपाई करेगी।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *