डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कांसाबेल में फिट इंडिया साइकिल रैली जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर माननीय श्री सालिक साय जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया……

कांसाबेल/ डी ए वी प्रबंधन समिति दिल्ली के तत्वथान पर डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कांसाबेल की ओर से फिट इंडिया मिशन के तहत संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री सालिक साय जी साइकिल रैली कार्यक्रम का प्रारम्भ हरीझंडी दिखाकर किया गया। सभी स्कूल के बच्चे अभिभावक तथा स्कूल के शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ पांच किमी लंबी साइकिल रैली डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कांसाबेल से शुरू होकर मधुबन जंगल होते हुए टागरगांव रोड में कृष्णानगर तक गए और वहां से यू टर्न लेकर वापस डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कांसाबेल पहुंचकर संपन्न हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री सालिक साय जी ने कहा कि फिटनेस केवल एक शब्द नहीं है बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आवश्यक स्तंभ होता है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ जशपुर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रहना होगा तथा आज के आधुनिक दौर में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने की जरूरत है। इन खेलकूद गतिविधियों के साथ-साथ प्रत्येक मनुष्य को योगा, साइक्लिंग और नियमित रूप से सैर को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने समाज को फिट रहने के लिए जन जागरण अभियान को शुरू करके एक सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम के अंत में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कांसाबेल के प्राचार्य श्री पिजूस चटर्जी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों, अभिभावकों तथा पुलिस फ़ोर्स थाना कांसाबेल एवम् यातायात पुलिस विभाग को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री सालिक साय जी के साथ कांसाबेल के बैजनाथ गोयल एवं कांसाबेल के ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री अमित जिंदल जी उपस्थित थे । साइकिल रैली कार्यक्रम में स्कूल शिक्षकगण में घनश्याम यादव , मोहन कुमार बेहेरा,सरोज कुमार मृदुली, अविनाश पंडा , शोभा मैडम एवं स्कूल के समस्त नॉनटीचिंग स्टाफ शामिल रहे।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *