लो वोल्टेज से मिली राहत, सालिक साय ने लगवाया बिलड़ेगी में लगा नया ट्रांसफार्मर

जशपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने डीडीसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलड़ेगी में नया ट्रांसफार्मर लगवाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दिलाई है। लंबे समय से गांव में ट्रांसफार्मर की कमी होने एवं लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों द्वारा लगातार नए ट्रांसफार्मर की मांग की जा रही थी, जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने पहल करते हुए समस्या का समाधान कराया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली व्यवस्था सुचारु हो गई है और लोगों को लो वोल्टेज व अंधेरे की समस्या से निजात मिली है।
ग्रामवासियों ने खुशी जताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय बाद गांव की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है, जिससे अब घरेलू कार्यों के साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी।इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने लगातार कार्य कर रही है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

 विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी – प्रभारी सचिव श्री बोरा

सुशासन तिहार अंतर्गत शिविरों में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्वक निराकरण ग्रीष्मऋतु को ध्यान में रखते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *