स्व. वर्षा चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, बन्दियाखार पत्थलगांव बना विजेता


ग्राम पंचायत जोराडोल में स्व. वर्षा चौहान जी की तृतीय पुण्यतिथि की स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।


रोमांचक मुकाबलों के बाद बन्दियाखार पत्थलगांव की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि गनपतपुर की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित ग्रामीणों एवं खेलप्रेमियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय जी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को युवाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।


इस अवसर पर भाजपा लुड़ेग-तमता मंडल प्रभारी श्री हरजीत सिंह भाटिया जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री चमर साय जी, भाजपा ग्रामीण मंडल पत्थलगांव के श्री हेमंत बंजारा जी, भाजपा पत्थलगांव शहर मंडल अध्यक्ष श्री अंकित बंसल जी, ग्रामीण मंडल महामंत्री श्री प्रकाश चौहान जी, शहर मंडल महामंत्री श्री नरेश यादव जी, जोराडोल सरपंच श्री राजेंद्र कुजूर जी, ईला उपसरपंच श्री देवेंद्र पाल जी, जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्री महेश गुप्ता जी, जिला युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्री अरुण यादव जी, जिला युवा कार्यसमिति सदस्य श्री जितेंद्र अग्रवाल जी, श्री जोगी राम जी, श्री फिरनू भगत जी,श्री धनंजय तिवारी जी, श्री बटी सिंह जी एवं श्री आलोक गर्ग जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


स्व. वर्षा चौहान जी की स्मृति को नमन करते हुए आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही। उक्त जानकारी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो भूषण वैष्णव के द्वारा दिया गया।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल के सदस्य, जिला अस्पताल में स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *