सेवा संकल्प अभियान: पत्थलगांव में ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता अभियान

पत्थलगांव। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त जागरूकता के तहत बस स्टैंड पत्थलगांव में “एक दिन, एक घंटा, स्वच्छता का” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी मो. जावेद ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय इस अभियान में बस स्टैंड परिसर की सफाई, प्लास्टिक कचरे का संग्रहण और निपटान, झाड़ियों की कटाई तथा परिसर में पौधरोपण जैसे कार्य किए गए। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने और कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने श्रमदान किया। स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, ताकि शहर का यह प्रमुख सार्वजनिक स्थल साफ-सुथरा बन सके।

पत्थलगांव जनपद पंचायत सीईओ संजय चंद्रा ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का नहीं, बल्कि निरंतर संकल्प का विषय है। बस स्टैंड हजारों यात्रियों का रोजाना ठहरने का स्थान है, इसलिए इसकी स्वच्छता से शहर की छवि जुड़ी है। इस एक घंटे के श्रमदान से स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त पत्थलगांव की दिशा में एक मजबूत संदेश जाएगा।

इस कार्यक्रम में पत्थलगांव के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मो. जावेद, जनपद पंचायत सीईओ संजय चंद्रा, पत्थलगांव मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, नगरपालिका पार्षद एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

घोटिया और नारायणपाल पहुंचकर देखी बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *