
क्षेत्र के युवाओं ने दिखाया जोश, मुख्य अतिथि सुरेन्द्र बेसरा ने बढ़ाया हौसला
पत्थलगांव। पत्थलगांव के ग्राम पंचायत जोराडोल में स्व. वर्षा चौहान की तृतीय पुण्यतिथि की स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया।
मैदान में दिखा जोश, दर्शकों में दिखा उत्साह
खेल मैदान में युवाओं के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। मैदान के किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि ने सराही पहल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र बेसरा, अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा), छत्तीसगढ़ राज्य अन्त्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चमर साय, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पत्थलगांव के हेमंत बंजारा, ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रकाश चौहान, ईला उपसरपंच देवेंद्र पाल, जिला युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव, जिला युवा कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र अग्रवाल, जोगी राम, फिरनू भगत, जिला अनुसूचित जनजाति महामंत्री धर्मपाल नारंगे मंडल अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष शरबन डहरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
खेल से भाईचारे का संदेश
स्व. वर्षा चौहान की स्मृति को नमन करते हुए आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

publiccg Chhattisgarh NEWS