
पत्थलगांव/ पत्थलगांव शहर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने जा रही है। इस दौरान थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार स्वयं मोर्चा संभाले रहे और पूरी शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथों में रखी।
झांकी ने मन मोहा
शोभायात्रा में भक्त पारंपरिक वेशभूषा में झांकियां सजाए नजर आए। ढोल-नगाड़ों की थाप और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा।

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
पत्थलगांव एसडीओपी डाक्टर धुर्वेश जयसवाल के नेतृत्व में पुलिस बल शोभायात्रा के साथ पैदल चलता रहा और हर मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करता रहा। विसर्जन स्थल पर भी पुलिस की पर्याप्त तैनाती रही, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न हो सकें।

publiccg Chhattisgarh NEWS