
पत्थलगांव। सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ वन्दे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना के साथ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। विधायक गोमती साय ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ सामूहिक गायन में सहभागिता करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं गौरव की भावना को सशक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। उपस्थित विद्यार्थियों एवं आचार्यगण ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

publiccg Chhattisgarh NEWS