Oplus_131072

लगातार 15 वर्षों से कश्मीरी गली में विराजमान हो रहे गणपति बप्पा आज होगा भव्य लक्की ड्रॉ रात 9 बजे

पत्थलगांव/ पत्थलगांव की कश्मीरी गली, अंबिकापुर रोड में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां यंग स्टार गणेश उत्सव समिति द्वारा लगातार 15वें वर्ष गणपति बप्पा की स्थापना की जा रही है। 15 वर्षों की यह परंपरा आज क्षेत्र की पहचान बन चुकी है।

आस्था के साथ उत्सव का उल्लास
समिति के सदस्यों के अनुसार, 15 साल पहले छोटे स्तर पर शुरू हुआ यह आयोजन आज भव्य उत्सव का रूप ले चुका है। गणेश स्थापना के साथ-साथ रोज भजन-कीर्तन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

लक्की ड्रॉ का आकर्षण
इस वर्ष समिति ने “छोटा सहयोग, बड़े उत्सव के लिए” की भावना के साथ लक्की ड्रॉ का आयोजन किया है। कूपन मूल्य मात्र 100 रुपये रखा गया है। ड्रॉ 23 सितंबर 2026 को सायं 4 बजे गणेश उत्सव पंडाल, कश्मीरी गली में निकाला जाएगा।

आकर्षक पुरस्कार

  • प्रथम पुरस्कार: इलेक्ट्रिक स्कूटी (1 नग)
  • द्वितीय पुरस्कार: फ्रीज (1 नग)
  • तृतीय पुरस्कार: एल.ई.डी. टी.वी. (1 नग)
  • चतुर्थ पुरस्कार: मिक्सर ग्राइंडर (1 नग)
  • पंचम पुरस्कार: आयरन (3 नग)
  • सांत्वना पुरस्कार: 30 नग

श्रद्धालुओं में उत्साह
15 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

विशेष लेख : सेवा की कहानी : तीर-धनुष से टेक्नोलॉजी तक किसन की उड़ान

दंतेवाड़ा के जंगलों में बसे गांव का पहला ग्रेजुएट, आज नवा रायपुर में आईटी सेक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *