
पत्थलगांव/ गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूरा पत्थलगांव भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। जगह-जगह सजे पंडालों में भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमाएं विराजमान हैं। इसी क्रम में पत्थलगांव एसडीएम क्षितिज गुरभेले और एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल ने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पंडाल पहुंचे दोनों अधिकारी
एसडीएम क्षितिज गुरभेले और एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल पंडाल पहुंचे, जहां आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। दोनों अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और विघ्नहर्ता से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दर्शन के साथ ही अधिकारियों ने पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और विसर्जन की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से कहा कि उत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाएं, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। विसर्जन के दौरान यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
शांतिपूर्ण आयोजन की सराहना
अधिकारियों ने कहा कि पत्थलगांव में हर वर्ष गणेश उत्सव बड़े ही अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाया जाता है, जो पूरे जिले के लिए मिसाल है। उन्होंने आयोजन समिति के सेवा भाव की सराहना की।

publiccg Chhattisgarh NEWS