कांसाबेल दौरे पर कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिप अध्यक्ष सालिक साय, पर्यटन और जल संरक्षण स्थलों का किया औचक निरीक्षण


कांसाबेल/जशपुर। जशपुर जिले में पर्यटन स्थलों के विकास और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने कांसाबेल विकासखंड का दौरा कर विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का औचक निरीक्षण किया।


कलेक्टर ने इस दौरान तुरकेश्वर धाम, मुड़ाटोली तालाब और मुक्ति धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर उपलब्ध सुविधाओं, वर्तमान स्थिति तथा आवश्यक विकास कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थलों को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप से विकसित करने के लिए आवश्यक नवीन निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।


पर्यटन विकास पर विशेष जोर
तुरकेश्वर धाम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थल की धार्मिक एवं पर्यटन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। वहीं मुड़ाटोली तालाब के निरीक्षण के दौरान तालाब के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन की ओर से ऐसे जल स्रोतों को संरक्षित करने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ ही इन स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा सके।


अधिकारियों को मौके पर ही दिए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित विकास कार्यों का व्यवस्थित प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए, ताकि चिन्हित स्थलों पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने स्थल की आवश्यकता के अनुसार निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर भी जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि इन स्थलों का बेहतर विकास होने से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र की पहचान भी मजबूत होगी।इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, तहसीलदार आस्था चंद्राकर, जनपद पंचायत सीईओ संदीप मरावी, एसडीओ प्रदीप साहू, उपअभियंता अनुरंजन केरकेट्टा, आरआई धर्मेंद्र साव, पटवारी अमित जिंदल, नारायण दास, ग्राम पंचायत सचिव हेमलता सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू

सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और GIS तकनीक से होगा धान के रकबे का वैज्ञानिक आकलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *