जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की पहल बनी जीवनदायिनी, सर्पदंश के बाद 72 वर्षीय कमल साय को एंबुलेंस से कुनकुरी भेजा


कांसाबेल। कांसाबेल ब्लॉक के बटईकेला निवासी 72 वर्षीय कमल साय पैंकरा को आज शाम अचानक जहरीले सर्प ने काट लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल मदद के लिए फोन किया। सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस को तत्काल भेजा गया।
एंबुलेंस की मदद से कमल साय पैंकरा को बिना देरी किए उपचार के लिए कुनकुरी भेजा गया। समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से परिजनों को काफी राहत मिली। सर्पदंश जैसे आपातकालीन मामले में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दौरान कांसाबेल अस्पताल के डॉक्टर तोषण पटेल, स्टाफ नर्स कुसुम चक्रवर्ती और एंबुलेंस चालक मनोज नाग का भी सराहनीय योगदान रहा। अस्पताल की टीम ने मरीज को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए आगे के उपचार के लिए रेफर किया।
इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने आपातकालीन समय में तत्काल उपलब्ध हुई एंबुलेंस सेवा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा और आपातकालीन सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी सुविधाएं लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

विशेष लेख : सेवा की कहानी : तीर-धनुष से टेक्नोलॉजी तक किसन की उड़ान

दंतेवाड़ा के जंगलों में बसे गांव का पहला ग्रेजुएट, आज नवा रायपुर में आईटी सेक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *