उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव से आज 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली सफलता पर टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

हैदराबाद में आयोजित 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। श्री साव से मुलाकात के दौरान टीम की मैनेजर एवं नेटबॉल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुलगांव और उरला हाईस्कूल में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

अतिरिक्त कक्षों और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान रायपुर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *