जिसके जीवन में आया सत्संग है ,उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है – विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज राम सीता विवाह का बड़े सुंदर ढंग से मनाया गया नाचते गाते बधाइयां बांटते हुए राम सीता का विवाह संपन्न

पत्थलगांव/ पत्थलगांव मैरिज गार्डन स्थित श्री राम कथा पंडाल में पांचवें दिवस विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज द्वारा धनुष तोड़ने , राम सीता विवाह का बड़े ही सुंदर ढंग से विस्तार पूर्वक श्रोताओं को रसपान करवाया गया । विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज ने कहा कि हमारे जीवन में सत्संग है तो हर घडी आनंद ही आनंद है ।राम सीता के विवाह का विस्तार पूर्वक वर्णन बताते हुए पंडित राजन महाराज ने कहा कि जब हजारों पराक्रमी राजा धनुष तोड़ने में असफल रहे

तब श्री राम व लक्ष्मण द्वारा धनुष को बीच से तोड़ते हुए सीता जी से विवाह रचाया उन्होंने आगे बताया कि वेद के अनुसार विवाह में चार फेरे लिए जाते हैं लेकिन आजकल लोग फिल्मी दुनिया में देखकर सात फेरे की पद्धति बनाई जा रही है जहां असल रूप में चार फेरे ही विवाह के लिए महत्वपूर्ण होते हैं

।आज के श्री राम कथा के आयोजक बाबा हरिदास भक्त मण्डल के सुरेश अग्रवाल द्वारा श्री राम सीता विवाह के मौके पर बधाइयां बाटते हुए 56 भोग का प्रसाद लगाया गया वहीं राम सीता विवाह में नाचते गाते हुए सभी ने विवाह की खुशियां मनाई ।कथा स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी एवं सभी ने श्री राम कथा का रसपान किया।

संपादक प्रदीप सिंग ठाकुर

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *