पत्थलगांव | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 25 मई को झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए नेताओं, कार्यकर्ताओं और जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर पोस्ट साझा की गई थी। इस संवेदनशील पोस्ट पर कांसाबेल निवासी और भाजपा समर्थक बताए जा रहे सुभाष चंद्र गुप्ता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष फैल गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुनकुरी के पूर्व विधायक यू.डी. मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील, एवं कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता थाने पहुंचे और सुभाष चंद्र गुप्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।वही पत्थलगांव में भी कांग्रेस के लोग थाना पहुंचकर ज्ञापन दिए।इसी मुद्दे को लेकर पत्थलगांव में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

इस दौरान महेंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, कुलविंदर सिंह भाटिया, सुकृत सिंह, अंकित शर्मा, ललित शर्मा, रविशंकर खूंटियां, संजय तिवारी, अतुल त्रिपाठी, अजय राजपूत समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग शहीदों की शहादत को नीचा दिखाने और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है, जो कि अक्षम्य है।
कांग्रेस की मांग: आरोपी के खिलाफ तत्काल FIR और गिरफ्तारी
दोनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक आरोपी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं होता और गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। यदि प्रशासन इस पर ठोस कदम नहीं उठाता, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी।
publiccg Chhattisgarh NEWS