लुड़ेग में तेज रफ्तार पिकअप पलटी, दर्जनभर घायल

जशपुर: जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लुड़ेग गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इस दर्दनाक हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें पांच बच्चे और सात महिलाएं शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक शादी के घरदेखी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लुड़ेग मठ पहाड़ से धर्मजयगढ़ की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में लुड़ेग के पास पिकअप वाहन अचानक असंतुलित हो गया और पलट गया। हादसे के समय वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पिकअप पलटने के बाद कई लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।


एक युवती करीब एक घंटे तक पिकअप के नीचे दबी रही। जेसीबी से पिकअप को हटाकर उसे बाहर निकाला गया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिकअप वाहन की रफ्तार तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे यह हादसा हुआ।

संपादक प्रदीप सिंग ठाकुर

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *