बाल विवाह और मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन

महिला बाल विकास विभाग के द्वारा सेक्टर स्तरीय पर बाल विवाह एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का ग्राम पंचायत डूडूंगजोर में आयोजन किया गया
उक्त कार्यक्रम में डॉ बी. एल. भगत शिशु रोग विशेषज्ञ एवं अजय राजपूत भारतीय मानवाधिकार एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष ग्राम पंचायत की उपसरपंच रूक्मणी राठिया सेक्टर सुपरवाइजर शशिकला कुजूर स्वास्थ्य कार्यकर्ता कृष्णा मिर्रे एवं पंचगण जागे राठिया मारवाड़ी राठिया शकुंतला इंद्रासो रामोबाई शांतिबाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सहायिका, कुपोषित बच्चे और अभिभावक, किशोरी बालिकाये मुख्य रूप से उपस्थित थी
उक्त कार्यक्रम में बाल संदर्भ योजना के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को कुपोषण के चक्र से बाहर लाकर कुपोषण की दर में। कमी लाने हेतु योजना संचालित है इस योजना के तहत कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों को चिकित्सीय परीक्षण एवं शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बी एल भगत ने उक्त कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों के माताओं एवं अभिभावकों को कुपोषण की दर में कमी लाने के लिए अनेक टिप्स देते हुए पोषण आहार स्वच्छता दिनचर्या के संबंध में जानकारी दी साथ ही कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया
अजय राजपूत ने उक्त कार्यक्रम में बाल विवाह जो कि 18वर्ष कम उम्र की लड़की या 21वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह करवाना बाल विवाह के दायरे में आता है जो कि दंडनीय अपराध और अधिकारों का भी हनन है बताते हुए उसका समाज में उसका बुरा प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए इस बुराई को समाज से मुक्त करने की बात कही और साथ ही बाल विवाह मुक्त जशपुर बनाने की शपथ दिलाई
अजय राजपूत ने डॉ बी एल भगत जी प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ भगत जी के द्वारा कुपोषित बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा देने की जो बीड़ा उठाए हैं मानव समाज के लिए एक सहारणीय पहल बताते हुए प्रशंसा करते हुए बधाई दिए

उक्त कार्यक्रम की सफल संचालन सेक्टर सुपरवाइजर शशिकला कुजूर द्वारा किया गया

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *