पत्थलगांव बस स्टेण्ड के पास बीती रात ऐसा हादसा हुआ जिसने लोगों को चौंका दिया। कोयला से लदा एक अनियंत्रित हाइवा सीधे राज ऑटो दुकान के सामने पलट गया। हादसे की तीव्रता ऐसी थी कि ट्रक में भरा कोयला दुकान का शटर तोड़ते हुए मकान के अंदर तक पहुंच गया। लोग समझ ही नहीं पाए कि ये कोयले का ट्रक है या कोई खदान उनके घर में खुल गई है!

publiccg Chhattisgarh NEWS