गृह ग्राम मुंडाडीह में विधायक गोमती साय ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

पत्थलगांव। गुजरात प्रदेश संगठन सहप्रभारी, पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय ने अपने गृह ग्राम निज निवास मुंडाडीह में कार्यकर्ता बंधुओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 138वें मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए प्रेरणादायी विचारों और देशहित में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को सुना गया। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देश के नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्रहित में सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

दुर्ग में लगातार बारिश में फंसे 200 परिवारों को रेस्क्यू कर 16 अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया

आवश्यक कार्य न होने की स्थिति में ऐनीकट तथा नदी के किनारे न जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *