तिलडेगा-जोराडोल में बेजुबान परिंदों पर कहर, चिड़िया मार लड़कों का आतंक

पत्थलगांव – जिले के पत्थलगांव तिलडेगा-जोराडोल क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा बेजुबान चिड़ियों का अवैध रूप से शिकार करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लड़के एयरगन और भरमार बंदूक लेकर दिन-दहाड़े बाइक से घूम-घूम कर चिड़ियों को मार रहे हैं।

प्राप्त फोटो में दो युवक बाइक पर बंदूक के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक युवक ने कंधे पर लाल बैग और हाथ में चिड़िया मारने वाली बंदूक ले रखी है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकार के कारण क्षेत्र में चिड़ियों की संख्या कम हो रही है। पर्यावरण प्रेमियों ने वन विभाग से मांग की है कि ऐसे शिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत किसी भी जंगली पक्षी का शिकार करना दंडनीय अपराध है। इसमें जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने और इन लड़कों को समझाइश देने की मांग की है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

दुर्ग में लगातार बारिश में फंसे 200 परिवारों को रेस्क्यू कर 16 अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया

आवश्यक कार्य न होने की स्थिति में ऐनीकट तथा नदी के किनारे न जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *