पत्थलगांव के व्यापारी से 150 करोड़ की ठगी का खुलासा, बंटी बबली गिरफ्तार

जशपुर: पत्थलगांव में करीब 150 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है, जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई है। पत्थलगांव निवासी अमित अग्रवाल कपड़ा व्यापारी से ड्रेस सप्लाई के नाम पर 19 करोड़ के साथ साथ 90 करोड़ का सप्लाई की ठगी करने वाली ‘बंटी-बबली’ जोड़ी (अनीता उपाध्याय निवासी बरेली और करुणाकर उर्फ रत्नाकर उपाध्याय निवासी जौनपुर) को पत्थलगांव पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पुलिस ने दो अन्य आरोपियों सौरभ सिंह, प्रांशु अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो अभी फरार हैं। आरोपियों ने भारत सरकार का नाम लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन (RGSM) के नाम पर फर्जी टेंडर निकालकर व्यापारी से 40 लाख की टेंडर सिक्योरिटी और 30 करोड़ का माल सप्लाई करवा लिया। सप्लाई के बाद दिए गए 5.29 करोड़ के चेक बाउंस हो गए। व्यापारी द्वारा बार-बार मांग करने पर आरोपी टालमटोल करते रहे।

पत्थलगांव पुलिस ने धारा 316(2),316(5),318(4),336(1),338,336(3),340(2),341(1),346,61(2) अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।दो आरोपियों की तलाश जारी है। इनके खिलाफ दूसरे राज्यों में भी अलग अलग धाराओं में अपराध दर्ज है

संपादक प्रदीप सिंग ठाकुर

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *