भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा नेता श्री गुलशन पांडेय को लुड़ेग-तमता मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है।
श्री गुलशन पांडेय लंबे समय से सामाजिक एवं छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सरगुजा विभाग संयोजक के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में संभाग स्तर पर विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर अनेक विश्वविद्यालय घेराव, आंदोलन एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे छात्र हितों को मजबूती मिली।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री गुलशन पांडेय अपने संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता के बल पर लुड़ेग-तमता मंडल में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाएंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
publiccg Chhattisgarh NEWS