
पत्थलगांव। आबकारी वृत्त पत्थलगांव की टीम ने अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए लंजियापारा एवं सुकटीपारा में दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से कुल 25 लीटर महुआ शराब तथा 120 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।
आबकारी विभाग के अनुसार लंजियापारा में आरोपी मनीष कुर्रे के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं 60 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। वहीं सुकटीपारा में आरोपी अजय दिनेश लकड़ा के पास से 10 लीटर महुआ शराब तथा 60 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस छापामार कार्रवाई में विवेचक अधिकारी यज्ञ शरण शुक्ला, आबकारी आरक्षक जुगल पटेल, मुख्य आरक्षक कृनेश सिन्हा, छक्के लाल गुप्ता, नगर सैनिक मंजीत तथा महिला गार्ड नीलू कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा।

publiccg Chhattisgarh NEWS