पूर्व कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र ने औघड़ बाबा विद्यालय में बच्चों को बांटी साइकिल, ड्रेस व अध्ययन सामग्री

पत्थलगांव। पूर्व सरगुजा संभाग के कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र ने शेखरपुर स्थित औघड़ बाबा निःशुल्क विद्यालय का दौरा कर जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच साइकिल, छाता, कॉपी, पेन और स्कूल ड्रेस का वितरण किया। इस दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जी.आर. चुरेंद्र ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सभी बच्चों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर भविष्य में शासकीय कर्मचारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा अन्य जिम्मेदार पदों पर पहुंचकर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय का निरीक्षण करने के दौरान जी.आर. चुरेंद्र ने परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
गौरतलब है कि संतोष बाबा के मार्गदर्शन में संचालित औघड़ बाबा निःशुल्क विद्यालय, शेखरपुर में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ रहने, भोजन एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय समाज के वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *