मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन की तैयारियां तेज, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दोकड़ा रथ यात्रा स्थल का किया निरीक्षण

पत्थलगांव। जशपुर जिले के प्रसिद्ध दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में आज जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दोकड़ा पहुंचकर रथ यात्रा स्थल, मंदिर परिसर तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान कोतबा मंडल प्रभारी ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष बलराम भगत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, उमाशंकर भगत, बसंत वर्मा, समरजीत चांद, जयनारायण प्रसाद एवं जागेश्वर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं को दी बधाई

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (IPhO) 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *