
पत्थलगांव। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर पत्थलगांव में कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कथित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उनका कहना था कि यदि मंदिर से जुड़े चंदे में किसी प्रकार की आर्थिक अनियमितता के आरोप सामने आए हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अन्य मामलों में जांच एजेंसियां त्वरित कार्रवाई करती हैं, लेकिन इस मामले में आरोप सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री श्रीमती आरती सिंह, प्रदेश कांग्रेस संयुक्त सचिव पवन अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा, प्रदेश संघ सचिव मनोज तिवारी, पार्षद संजय तिवारी, जनार्दन पंकज, शिवकुमार नामदेव, मयंक रोहिल्ला, राहुल यादव, बुधनाथ कुजूर, पंकज लकड़ा, अनमोल भगत, प्यानी टिके, खिती चंद्र, प्रसन्न यादव, अमित यादव, गजानंद यादव, भोला यादव, सतीश अग्रवाल, छात्र नेता मोहन यादव एवं मेघनाथ डहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

publiccg Chhattisgarh NEWS