तमता में मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के तमता गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चंदागढ़ निवासी रामप्रसाद चक्रेश तमता से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर आए एक मवेशी से उसकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रामप्रसाद को डायल 112 की टीम तत्काल सिविल अस्पताल पत्थलगांव लेकर पहुंची। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मंगलवार को मर्ग पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रदेशभर में सख्त कार्रवाई

अवैध खनन में संलग्न वाहनों की जब्ती और अर्थदण्ड की वसूली जारी रायपुर, 13 जुलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *