₹5.64 करोड़ की लागत से दो सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, क्षेत्र को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

पत्थलगांव। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विधायक गोमती साय ने आज ग्राम डांडपानी से खुटेरा (3.6 कि.मी.) एवं खारपानी से चूल्हापानी (2 कि.मी.) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग ₹5 करोड़ 64 लाख की लागत से निर्मित होने वाली इन सड़कों से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी तथा विकास को नई दिशा मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक गोमती साय ने कहा कि प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक गणेश जैन सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं भूमिपूजन के लिए विधायक गोमती साय के प्रति आभार व्यक्त किया। यह परियोजना क्षेत्र में सुगम आवागमन, बेहतर संपर्क एवं समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *