तिलंगा के बाबा पारा में एक सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर बदला, ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का जताया आभार

जशपुर। जशपुर जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार त्वरित कार्यवाही देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलंगा के बाबा पारा में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े 25 केवी ट्रांसफार्मर को बदलकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई है।
जानकारी के अनुसार बाबा पारा में ट्रांसफार्मर फेल हो जाने के कारण पूरे मोहल्ले में अंधेरा छाया हुआ था। लगातार बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को पेयजल, दैनिक कार्यों एवं बच्चों की पढ़ाई सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने जिला पंचायत जशपुर अध्यक्ष सालिक साय को दी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सालिक साय ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नया 25 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित किया, जिससे बाबा पारा में पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।
बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। इस संबंध में जानकारी भूषण वैष्णव द्वारा देते हुवे बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यवाही कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए भी ग्रामीणों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की मिसाल बने जवानों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर,    …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *