तमता में ग्रामीण स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, विधायक गोमती साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पत्थलगांव। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के ग्राम तमता में आयोजित ग्रामीण स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

समापन समारोह के दौरान विधायक ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों की सराहना की।

कार्यक्रम में लुडेग-तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, मंडल महामंत्री लक्ष्मी यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, सुनील शर्मा, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, भाजपा कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ग्रामीण अंचल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *