शिक्षक साझा मंच के आव्हान पर चार सूत्रीय मांग के लिए शिक्षकों ने दिया धरना,SDM कार्यालय तक रैली निकाल सौपा ज्ञापन

पत्थलगांव/ शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर चार सुत्रीय माँगो क्रमोन्नति का जनरल आर्डर जारी करने, पूर्व सेवा की गणना कर पेन्शन सहित

समस्त लाभ प्रदान करने, पदोन्नति में बी.एड. प्रशिक्षण की अनिर्वायतः शिथिल कर डी.एड. प्रशिक्षित शिक्षक संवर्ग को भी पूर्व की तरह पदोन्नति हेतु अवसर प्रदान करने, प्राचार्य के 10 प्रतिशत पदों पर विभागीय परीक्षा के माध्यम से तत्काल पूर्ति करने एवं दिनाँक 02/08/2024 के युक्तियुक्तकरण नियम के तहत हुए पदांकन को निरस्त कर दिनाँक 31/03/2008 के सेटअप के आधार पर युक्तियुक्तकरण करने की माँगो को लेकर 1 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को प्रातः 12.00 बजे से शनि मंदिर पत्थलगांव धरना स्थल में धरना

प्रदर्शन एवं एस.डी.एम. कार्यालय तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री एंव स्कूल शिक्षा मंत्री, वित्तमंत्री, मुख्यसचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, वित्त सचिव, डी. पी.आई. के नाम सौंपा ज्ञापन विकासखंड स्तरीय धरना में विकासखंड पत्थलगांव के शिक्षक साझा मंच के समस्त विकासखंड संचालक गण के साथ अधिक संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *