पत्थलगांव। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पत्थलगांव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने नेहरू जी के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और विज्ञान, शिक्षा, औद्योगिकीकरण सहित कई क्षेत्रों में देश को मजबूत दिशा दी।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज तिवारी, कुलविन्दर सिंह भाटिया, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, पार्षद संजय तिवारी, किशोर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का समापन नेहरू जी के आदर्शों को याद करते हुए देश की एकता और विकास के प्रति संकल्प के साथ किया गया।
publiccg Chhattisgarh NEWS