भजन से घर में तनाव दूर होते हैं विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराजभगवान शिव का परिवार ही पूरे ब्रह्मांड में ऐसा परिवार जिसके पूरे परिवार की पूजा होती है

BY प्रदीप सिंह

पत्थलगांव/ पत्थलगांव की पावन धरा पर चल रहे नौ दिवसीय भगवान श्रीराम कथा का विश्वविख्यात कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से नगरवासी व समस्त भक्तगण श्रोता भक्तिमय माहौल में कथा का रसपान कर रहे हैं। पूरा नगर भगवान प्रभु श्रीराम के भक्ति में लीन नजर आ रहा है।

भगवान श्री राम कथा के आज छठवें दिन विश्वविख्यात कथावाचक राजन जी महाराज ने तुलसी दास जी द्वारा रचित प्रसंग को अपनी अवधि भाषा में इस प्रकार व्याख्या किया कि केवट भाई के द्वारा भगवान का चरण पखारने की जिद और प्रभु श्री राम की चुप्पी तथा भाई लक्ष्मण का रोक टोक के साथ माता सीता जी द्वारा नाव में बैठने का किराया के रूप में अंगूठी निकालकर प्रभु को देना प्रसंग की भक्ति भाव रूपी व्याख्या को सुनकर भक्त भाव विभोर हो गये।

09 दिनों तक बहने वाली श्री राम कथा का बयार में आज हजारों लोगों द्वारा छठवें दिवस का कथा का श्रवण करने नगर सहित दूर दूर से लोग शामिल रहे, श्री राम कथा में जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ,बनारस से विनोद महाराज, मधुलिका सिंह सहित दूर-दूर प्रदेशों से श्री राम कथा का रसपान करने श्रोता पहुंच रहे हैं। वहीं श्री राम कथा के बाबा हरिदास भक्त मण्डल के आयोजक सुरेश अग्रवाल द्वारा प्रतिदिन भंडारे के साथ प्रसाद का वितरण किया जा रहा है

संपादक प्रदीप सिंग ठाकुर

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *