
पत्थलगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला कार्यशाला की तैयारियों को लेकर पत्थलगांव में भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी जिला कार्यशाला की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम की व्यापक सफलता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से पत्थलगांव विधानसभा विधायक श्रीमती गोमती साय, जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, उपेन्द्र यादव, आनन्द शर्मा, नटवर मूंदड़ा, राजकपूर भगत, आलोक सारथी, संतोष सिंह, श्रीनायक मिश्रा, कपिल साय, श्रीमती शांति भगत, रूपेश सोनी, संतोष सहाय, संजय लोहिया, अंकित बंसल, नरेश यादव, कपिल सिंह, सुनील राय, अवधेश गुप्ता, विनोद निकुंज सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने हेतु संगठनात्मक एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
publiccg Chhattisgarh NEWS