जनगणना 2027: जन जागरूकता के लिए बस स्टैंड पर पहुँचा LED वाहन, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने किया जनजागरण पत्थलगांव में वर्ष 2027 में प्रथम चरण में 1मई से 30 मई तक मकान सुची करण एवं मकानों की गड़ना जनगणना को लेकर जन-सामान्य को जागरूक किया गया

पत्थलगांव/ पत्थलगांव जनगणना 2027: जन जागरूकता के लिए पत्थलगाव बस स्टैंड पर पहुँचा LED वाहन, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने किया जनजागरण पत्थलगांव में वर्ष 2027 में जनजागरण पत्थलगांव में वर्ष 2027 में प्रथम चरण में 1मई से 30 मई तक मकान सुची करण एवं मकानों की गड़ना जनगणना को लेकर जन-सामान्य को जागरूक किया गया


वहीं जन-सामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद पत्थलगांव के द्वारा मुख्य बस स्टैंड के पास एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एलईडी (LED) वैन और जन जागरूकता दल के माध्यम से लोगों को जनगणना के महत्व और उसमें सहभागिता के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह
उपस्थित रहीं, जिनके साथ स्थानीय पार्षद और पालिका के अधिकारी एम डी जावेद भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान एलईडी वैन के माध्यम से एक लघु फिल्म और उद्घोषणा के जरिए बताया गया कि जनगणना न केवल जनसंख्या की गिनती है, बल्कि यह देश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की योजना बनाने का आधार है।अध्यक्ष और पार्षदों ने स्थानीय लोगों से की अपील नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “जनगणना 2027 में हर नागरिक की सही जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। यह राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया है। हम चाहते हैं कि शहर का कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से न छूटे।” इस दौरान पार्षदों ने बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को पम्फलेट भी बांटे और उनसे जनगणना कर्मियों को सही जानकारी देने का आग्रह किया।स्थानीय लोगों ने दिखाया उत्साह बस स्टैंड पर एकत्रित स्थानीय लोगों ने इस जागरूकता पहल की सराहना की। लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनगणना के चरणों और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब भी जाने।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नगर पालिका के अधिकारी एम डी जावेद मुख्य नगर पालिका अधिकारी जन जागरूकता दल के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।नगर पालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों से जनगणना 2027 के दौरान प्रगणकों (Enumerators) का सहयोग करने की अपील की है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित रायपुर,  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *