राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

रायपुर, 

 राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न
 राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न
 राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSE) 2025-26 के तहत दिनांक 02 मई 2026 को राज्य में परीक्षा का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।

मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी. पिल्ले के संरक्षण, सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के निर्देश तथा उपसचिव डॉ. बी. रघु एवं श्रीमती मोनिका जयनशीने के मार्गदर्शन में परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में बौद्धिक योग्यता परीक्षण (MAT) एवं द्वितीय पाली में शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) सम्पन्न हुआ।

परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू ने जानकारी दी कि इस परीक्षा हेतु छत्तीसगढ़ राज्य को कुल 2246 छात्रवृत्तियों का कोटा आबंटित है। राज्य के 132 परीक्षा केन्द्रों में कुल 31,810 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 28,570 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 3,237 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण शून्य रहा।

परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रत्येक केन्द्र में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण दल एवं मण्डल कार्यालय से गठित उड़नदस्ता टीमों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। संपूर्ण परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

छात्रवृत्ति योजना का विवरण
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकाय विद्यालयों के कक्षा 8वीं के वे विद्यार्थी पात्र हैं, जिन्होंने कक्षा 7वीं में न्यूनतम 55% अंक (अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु 5% की छूट) प्राप्त की हो तथा जिनके माता-पिता/पालक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक न हो।
चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह ₹1000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सुशासन तिहार की तैयारियों की विभागवार समीक्षा बैठक ली

आम जनता की सुविधाओं पर फोकस; बिजली, पानी और आवास को प्राथमिकता जनहित के कार्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *