सुशासन तिहार: दिव्यांग केदारी साहू को मिली नई रफ्तार

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। कवर्धा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 04 निवासी दिव्यांग श्री केदारी साहू के जीवन में यह अभियान नई उम्मीद और आत्मविश्वास लेकर आया है। उन्हें न केवल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त हुई, बल्कि अपने पुराने रोजगार को पुनः शुरू करने का संबल भी मिला है।

श्री केदारी साहू, जो औपचारिक शिक्षा से वंचित रहे हैं, शासकीय प्रक्रियाओं और योजनाओं की जानकारी के अभाव में लंबे समय से परेशान थे। वे पूर्व में घर-घर जाकर घड़ी एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। किन्तु आवागमन के लिए उपयुक्त साधन नहीं होने के कारण उनका कार्य धीरे-धीरे प्रभावित हुआ और अंततः बंद होने की स्थिति में पहुंच गया। इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई।
सुशासन तिहार शिविर की जानकारी मिलने पर वे अपने पुत्र के साथ शिविर स्थल पहुंचे और अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और मौके पर ही उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
इस सहायता से श्री साहू के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अब वे आसानी से आवागमन कर सकेंगे और अपने स्वरोजगार को पुनः प्रारंभ कर पाएंगे। उन्होंने इस पहल के लिए विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए नई शुरुआत का अवसर है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक जवाबदेही को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला रहा है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सुशासन तिहार की तैयारियों की विभागवार समीक्षा बैठक ली

आम जनता की सुविधाओं पर फोकस; बिजली, पानी और आवास को प्राथमिकता जनहित के कार्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *