Oplus_131072

जशपुर पुलिस द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, DIG डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कैरियर के संबंध में सभी बच्चों एवं उनके माता पिता से वन टू वन चर्चा किया गया,सभी बच्चों को सम्मान पत्र, मेमोंटो प्रदान कर किया गया प्रोत्साहित, साथ ही उनके माता पिता को साल, श्रीफल से सम्मानित किया गया।

Oplus_131072

जशपुर/ जिला जशपुर में शिक्षा एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में जशपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रतिभाशाली पुत्र-पुत्रियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, इस दौरान उनके माता पिता भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (DIG) एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं करियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

Oplus_131072

प्रदेश टॉप-10 में स्थान प्राप्त विद्यार्थी (जिला जशपुर)

आशा यादव — 97.40% (कक्षा 12वीं)
करिश्मा सिंह — 97.20% (कक्षा 12वीं)
आयुष पैंकरा — 96.80% (कक्षा 12वीं)
आराध्य सिन्हा — 98.16% (कक्षा 10वीं)
भूपेश यादव — 95.70% (कक्षा 10वीं)

पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के मेधावी विद्यार्थी

कक्षा 10वीं (CBSE)
विभूषा सारथी — 92.60%
पूर्वी सिंह — 90%

कक्षा 10वीं (CGBSE)
मौसमी साहू — 94.83%
कमलेश यादव — 93.6%
तनया लकड़ा — 91.83%
अनुराधा पैंकरा — 84.33%

कक्षा 12वीं (CGBSE)

आयुष यादव — 95.2%
स्वाति पैंकरा — 88.8%
अमन तिर्की — 80.8%
प्रीतम साय पैंकरा — 77.8% इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पटनवार, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, रीडर मुकेश झा, पत्रकार बंधुगण एवं विद्यार्थियों के परिजन उपस्थित रहे।DIG डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कहा गया है कि :- जशपुर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।”

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल कप-2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *