विधायक गोमती साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित जनजातीय सलाहकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की

जशपुर/ विकास और विरासत के साथ जनजातीय अंचलों को सशक्त बनाने की दिशा में पहल
छत्तीसगढ़ में विकास और सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर जनजातीय क्षेत्रों के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक गोमती साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित जनजातीय सलाहकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।


यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जनजातीय समाज के समग्र विकास, उनकी सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में विशेष रूप से वनांचल के दूरस्थ गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ योजना के माध्यम से सुदूर जनजातीय क्षेत्रों तक बिजली, पानी, सड़क और राशन जैसी आवश्यक सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किए जाने की बात कही गई।
सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनकी परंपराओं और पहचान को सुरक्षित रखा जाए, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
इस अवसर पर परिषद के सम्मानित सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु अपने सुझाव और विचार साझा किए।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *