भाजपा का “सुशासन तिहार” विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास – यू. डी. मिंज

भाजपा का “सुशासन तिहार” विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास – यू. डी. मिंज

रायपुर। कांग्रेस नेता यू. डी. मिंज ने छत्तीसगढ़ में चल रहे भाजपा सरकार के “सुशासन तिहार” पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यह उत्सव शासन की असफलताओं को छिपाने की कोशिश मात्र है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में बच्चियों से दुराचार, किसानों के साथ मारपीट, और युवाओं के सामने रोजगार का संकट हो, वहां सुशासन का जश्न मनाना जनता की पीड़ा का उपहास है।यू. डी. मिंज ने कहा कि वर्तमान सरकार जमीनी हकीकत से कट चुकी है और आम जनजीवन की समस्याओं पर पूरी तरह असंवेदनशील है। “सुशासन तिहार” के दौरान लाखों लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, नाली, नामांतरण, और शराब दुकानों के खिलाफ आवेदन दिए हैं, जो यह दर्शाता है कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।उन्होंने आगे कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा ने चुनाव से पहले एक लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद न केवल शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई, बल्कि 2897 नियमित शिक्षकों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गईं। युवाओं का शासन से विश्वास टूट चुका है – वित्त मंत्री को हटाने की लिखित मांग इसका जीवंत उदाहरण है।भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी मिंज ने सरकार को घेरते हुए कहा कि धान और भारत माला जैसे घोटाले इस “डबल इंजन” सरकार को “डबल धोखा” सिद्ध कर रहे हैं।अंत में, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की असलियत जनता के सामने लाएगी और जनहित की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *