
जशपुर/ जिले के पत्थलगांव से किलकिला होकर कापू जाने वाली सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं। बरसात में पानी भरे होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। सड़क की इस स्थिति से नागरिक खासे नाराज हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों के पास गुहार लगाने के बावजूद भी सड़क नहीं सुधर पाई है। सावण मास आने को किलकिला शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु आते जाते हैं । इसके बाबजूद सड़क में स्थिति बद से बत्ततर हो गया है। बता दें कि जशपुर जिले में सड़कों की जाल बिछा कर विकास के दावे किए जा रहे हैं। गांव-गांव में आवागमन के साधन के लिए सड़कें बनाई जा रहीं हैं। पर देखरेख के अभाव एवं गुणवत्ता में कमी के चलते सड़कें पहले ही जर्जर हो रही हैं। ये सड़कें जनता के लिए परेशानी का सबब बनकर आए दिन दुर्घटना को आमंत्रित कर रही हैं। मजबूरी में जनता उन बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने को मजबूर हो जाती है। इन सड़कों पर विकास का वादा करने वाले जनप्रतिनिधि भी यात्रा करते हैं। पर वे भी पद में आने के बाद अपने वादे भूल जाते हैं।
पत्थलगांव शहरी एंव किलकिला जाने वाली सड़क काफी इंतजार के बाद बनी पर घटिया निमार्ण के कारण रोड पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए है कुछ दिन पुर्व बने रोड कुछ ही महीनों बाद सड़क जगह-जगह से उखड़कर गड्ढे में तब्दील हो गई । वर्तमान में इस सड़क की हालत यह है कि कई स्थानों पर सड़क है या नहीं, इसका पता ही नहीं चलता। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। यह सड़क यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस मार्ग पर प्रतिदिन लगभग सैकड़ों वाहनों एंव स्कुली वाहनों का आवागमन होता है।
पत्थलगांव शहर की सड़क पत्थलगांव पीडब्ल्यूडी एंव किलकिला का सड़क पीएमजेएसवाई में आता है।
किलकिला जाने वाल मार्ग पर गड्ढे ही नजर आ रहे हैं। इसमें पानी भरने से यह हादसे को न्योता दे रहे हैं।
इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को इस सड़क के सुधार करने की मांग की। पर आज तक न तो सड़क सुधरी और न ही लोगों को राहत मिली। जिसके कारण इस क्षेत्र के ग्रामीण व्यथित हैं। सड़क की उपेक्षा से यह साबित हो जाता है कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी ऐसे मामलों में कितने संवेदनशील हैं। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव भीम सिंह ने इस मामले पर जांच कर उसकी निर्माण की बात कही है। अब देखने वाली बात होगी कि सावन महीने से पहले यह सड़क का निर्माण होती है या श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे ।

publiccg Chhattisgarh NEWS