लहराते जेसीबी ने मजदूर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

पत्थलगांव। बीती रात पत्थलगांव के दर्रापारा मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नशे में धुत जेसीबी चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक मजदूर को कुचल दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सोहन साय गौर साय सिदार के रूप में हुई है, जो तुमला थाना क्षेत्र के फरसाटोली का निवासी था और कई वर्षों से पत्थलगांव में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक सोहन साय दर्रापारा की सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित जेसीबी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक जेसीबी सहित मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि जेसीबी चालक शराब के नशे में था और वाहन को लहराते हुए चला रहा था। पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
यह घटना न सिर्फ लापरवाही का परिणाम है, बल्कि शराब के नशे में वाहन चलाने की गंभीरता को भी उजागर करती है।बता दे कि दर्रा पारा में महुआ शराब की अवैध बिक्री जोरो पर है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *