विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जताया गहरा शोक

श्री कोर्सेवाड़ा का निधन छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : श्री अरुण साव

रायपुर, 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री कोर्सेवाड़ा के निधन को छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक वरिष्ठ साथी खो दिया है। श्री कोर्सेवाड़ा का जाना राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दिवंगत श्री कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अन्नदाता के सम्मान से बदल रहा छत्तीसगढ़ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *