
गांधीनगर / पत्थलगांव। गुजरात प्रदेश भाजपा संगठन की सह-प्रभारी का दायित्व प्राप्त करने के पश्चात विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय श्री कमलम्, कोबा, गांधीनगर (गुजरात) में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की।
प्रदेश प्रभारी श्री तरुण चुघ जी एवं सह-प्रभारी श्री अजय महावर जी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में गुजरात प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्ययोजना को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीशभाई विश्वकर्मा जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर जी, प्रदेश सह-संगठन महामंत्री श्री अरुण बिन्नादी जी, प्रदेश महामंत्री श्री प्रशांतभाई कोराट जी, प्रदेश महामंत्री श्री अनिरुद्धभाई दवे जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री हितेंद्रसिंह चौहान (खिच्ची) जी उपस्थित रहे।
श्रीमती गोमती साय ने कहा कि संगठन की शक्ति, समर्पित कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से गुजरात में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं मार्गदर्शन से पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

publiccg Chhattisgarh NEWS