
अहमदाबाद / पत्थलगांव। गुजरात प्रवास पर पहुँचीं पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर साथियों एवं स्नेहीजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती गोमती साय ने सभी साथियों एवं स्नेहीजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात की धरती पर मिले स्नेह, अपनत्व और उत्साह से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि साथियों का यह स्नेह और ऊर्जा सदैव उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने आत्मीय स्वागत एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

publiccg Chhattisgarh NEWS