ग्राम पंचायत सुरंगपानी में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, बापू की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल-माला

ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प

पत्थलगांव/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सुरंगपानी में स्थापित बापू की प्रतिमा पर फूल-माला और नारियल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सुश्री रतना पैकरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


सुबह से ही पंचायत परिसर में ग्रामीणों का जमावड़ा शुरू हो गया था। सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, इसके बाद नारियल चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सुश्री रतना पैकरा ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने बापू के चित्र के समक्ष दो मिनट का मौन रखा।वक्ताओं ने याद किए बापू के आदर्श

सुश्री रतना पैकरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और नशामुक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।स्वच्छता का लिया संकल्पजयंती के अवसर पर सुश्री रतना पैकरा सहित उपस्थित ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। पंचायत परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई भी की गई।
ग्रामीणों में उत्साह कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने कहा कि बापू के आदर्शों पर चलकर ही गांव और देश का विकास संभव है।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा पत्थलगांव। सेवा संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *