Oplus_131072

पत्थलगांव सिविल अस्पताल में अजीबोगरीब चोरी: दर्जनों बल्ब लेकर उड़ा चोर, CCTV में कैद हुई तस्वीर

Oplus_131072

पत्थलगांव -पत्थलगांव शहर के सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल परिसर से दर्जनों बल्ब की चोरी हो गई है। चोरी की यह वारदात दिनांक 18/09/26 की बताई जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि चोर की फोटो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर साफ तौर पर बल्ब निकालते हुए दिखाई दे रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पत्थलगांव पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार चोरी गए बल्बों की कीमत हजारों में आंकी जा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि सरकारी अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई? क्या रात्रि में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं थे?

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है। अस्पताल प्रबंधन ने भी आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

pradip
प्रदीप सिंग ठाकुर संपादक

About आशुतोष गुप्ता पत्थलगांव

Check Also

छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्रज्वलन

महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को किया नमन, ‘मोर संग चलो रे’ से दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *